सोमवार, 6 अप्रैल 2026

स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से 5,000,00 रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। इस लोन के लिए किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी।

     उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाना है। युवाओं को विनिर्माण क्षेत्र जैसे जूता इनसोल, चप्पल, मसाले, नमकीन, रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर, प्लास्टिक उत्पाद और डेयरी प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए लोन मिलेगा। वहीं सेवा सेक्टर में ई रिक्शा संचालन, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सेंटर, वाहन सर्विस सेंटर, कोचिंग संस्थान, लॉन्ड्री और बिजनेस ऑन व्हील्स के लिए लोन मिलेगा। 

    संयुक्त आयुक्त ने बताया कि 21 से 40 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत आने वाले आठवीं कक्षा उत्तीर्ण है युवा योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के तहत स्वीकृत प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे युवाओं पर आर्थिक बोझ कम हो। योजना से संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए जिला उद्योग केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, watch, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation ': Pramod Kumar Agrawal