रविवार, 26 अप्रैल 2026

यात्रियों की सुरक्षा के लिए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लगे 200 हाईटेक कैमरे

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नई केंद्रीकृत सर्विलांस प्रणाली की शुरुआत की गई है।  इसके तहत रेलवे स्टेशन पर 200 अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। जिससे प्लेटफार्म से लेकर प्रवेश व निकास द्वार तक हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर नजर रखी जा सकेगी।

   रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम, फुटओवर ब्रिज और अन्य संवेदनशील स्थानों की उच्च गुणवत्ता वाली निगरानी अब केंद्रीकृत सर्विलांस प्रणाली से हो सकेगी। किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि नजर आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनेगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब और शेयर करने का कष्ट करें : प्रमोद कुमार अग्रवाल