रविवार, 29 सितंबर 2024

हर घटना का संज्ञान लेने व निगरानी बढ़ाने के निर्देश

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस कर्मियों से सिटीजन चार्टर के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हर छोटी से छोटी घटना का संज्ञान लें और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर जीरो एफआईआर लिखी जानी है तो पीड़ितों की शिकायत तत्काल दर्ज करें। सोशल मीडिया पर नजर रखें और हिस्ट्रीशीटरों व जेल से रिहा अपराधियों पर नजर रखें। सत्यापन या जांच में शिकायत मिलने पर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ आदि की तस्करी रोकने और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। 

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराध में पुलिस कतई लापरवाही ना करे। थाना प्रभारी और एसीपी अपने अपने कार्यालयों में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक जन सुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि नई हिस्ट्रीशीट खोली जाए। पुराने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जाए। कोई भी विवेचना लंबित नहीं रखी जाए। अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित न होने तथा प्रत्येक बीट के रजिस्टर का निरीक्षण करने के निर्देश भी एसीपी को दिए। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal