शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

दिव्यांगों के लिए बल्केश्वर पार्क में लगेंगे झूले

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। बल्केश्वर कॉलोनी में स्थित बल्केश्वर पार्क में नगर निगम द्वारा पहली बार दिव्यांगों के लिए झूले लगाकर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के सेंट्रल पार्क (सूर वटिका) में सुविधाएं दी जाएंगी। 

    नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि दिव्यांगों के आवागमन के लिए बल्केश्वर पार्क में प्रवेश द्वार पर रैंप के साथ ही पार्क में दिव्यांगों के लिए कसरत की विशेष मशीनें लगाई जाएंगी। दिव्यांग बच्चों के खेलने के लिए खिलौने और झूले आदि की व्यवस्था भी होगी। अमृत योजना के तहत बल्केश्वर पार्क का कायाकल्प किया गया है। 

    नगर आयुक्त ने बताया कि सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी में सेंट्रल पार्क बना हुआ है। यहां दिव्यांगों के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसलिए अब नगर निगम द्वारा इस पार्क में भी बल्केश्वर पार्क की तरह दिव्यांगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस साल गणतंत्र दिवस के दिन इस पार्क में राफेल लड़ाकू विमान की प्रतिकृति बनाई गई है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal