बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अधिकृत वेबसाइट जारी

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। ऑनलाइन जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाली सौ से ज्यादा फर्जी वेबसाइट से जारी प्रमाणपत्रों को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अमान्य घोषित कर दिया है। अब ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अधिकृत वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा। 

    जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में करीब 123 फर्जी वेबसाइट पर लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। जनगणना कार्य निदेशालय एवं संयुक्त रजिस्ट्रार द्वारा फर्जी वेबसाइट की सूची सभी जिलाधिकारियों को भेजी गई है। अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन अधिकृत वेबसाइट crsorgi.gov.in पर ही होंगे। फर्जी वेबसाइट से प्रमाणपत्र बनाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

    स्थानीय प्रभारी निकाय एवं अपर जिलाधिकारी वित्त ने इस संबंध में नगर आयुक्त और सभी तहसीलों के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फर्जी वेबसाइट के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों को अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन करना चाहिए। फर्जी वेबसाइट से बने हुए प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal