गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

सही दिशा में लगाएं बेडरूम में ड्रेसिंग मिरर

 बेडरूम में अगर ड्रेसिंग मिरर लगाना है तो सही दिशा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। गलत दिशा में लगाया गया ड्रेसिंग मिरर परिवार की खुशियों व प्रगति में बाधा बनता है। साथ ही कई मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं की वजह बनता है। 

    बेडरूम में ड्रेसिंग मिरर सदैव उत्तर दिशा में या उत्तर पूर्व कोण की दीवार की तरफ ही लगाना चाहिए। ड्रेसिंग मिरर लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बेड और मिरर एक दूसरे के ठीक सामने नहीं हों। कहने का अर्थ यह है कि बेड पर सोते समय मिरर में शरीर का कोई भी अंग नहीं दिखाई देना चाहिए। 

    बेडरूम की दक्षिण दिशा में अथवा दक्षिण-पश्चिम कोण की दीवार की तरफ कोई भी मिरर नहीं लगाया जाना चाहिए। बेडरूम में जगह की कमी के कारण यदि बेड के सामने मिरर लगाना पड़ जाए तो उपयोग के बाद ड्रेसिंग मिरर को मोटे व अपारदर्शी पर्दे से ढक देना चाहिए। -- आचार्य प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिष-वास्तु लेखक और सलाहकार, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब और शेयर करें : प्रमोद कुमार अग्रवाल