आदि काल से ही रंगों का प्रयोग होता रहा है। रंगों में छिपी अदृश्य शक्ति मनुष्य के जीवन को कई तरह से प्रभावित करती है। यूं तो सभी रंग सुंदर और महत्वपूर्ण होते हैं, फिर भी कोई रंग ऐसा होता है जो मनुष्य को विशेष रूप से पसंद आता है। रंग मनुष्य के दिलोदिमाग से जुड़कर अपना प्रभाव दिखाते हैं। फेंगशुई के अनुसार रंगों की दो श्रेणियां यिन और येंग हैं। येंग श्रेणी में नीला, काला, पर्पल, सफेद, पीला, औरेंज और लाल रंग आते है।
फेंगशुई के अनुसार नीला रंग शांति, ज्ञान, बुद्धि एवं विश्वास का प्रतीक है। काला रंग धन व आय का, पर्पल रंग आध्यात्मिक ज्ञान और शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का, सफेद रंग पवित्रता व विश्वास का, पीला रंग प्रसन्नता का, औरेंज रंग एकाग्रता व शक्ति का और लाल रंग नेतृत्व व सम्मान का प्रतीक है। जो मनुष्य जिस रंग को पसंद करता है, उसमें उसी रंग का प्रभाव देखने में आता है। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें