मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

अमृत सिद्ध योग में करें शुभ कार्य

 ज्योतिष में अनेक शुभ-अशुभ योगों का वर्णन किया गया है। आज हम बात कर रहे हैं अमृत सिद्ध योग की, जो सप्ताह के सात अलग-अलग दिनों में नक्षत्र विशेष का संयोग होने पर बनता है। माना जाता है कि अमृत सिद्ध योग में जो भी कार्य किया जाता है, वह सिद्ध हो जाता है। रविवार को हस्त नक्षत्र होने पर अमृत योग होता है।

   इसी तरह सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र होने पर, मंगलवार को अश्विनी नक्षत्र होने पर, बुधवार को अनुराधा नक्षत्र होने पर, बृहस्पतिवार को हस्त नक्षत्र होने पर, शुक्रवार को रेवती नक्षत्र होने पर और शनिवार को रोहिणी नक्षत्र होने पर अमृत सिद्ध योग बनता है।-प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal