सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

एक नवंबर से ताज एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी

 रेलवे द्वारा एक नवंबर से ताज एक्सप्रेस का संचालन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से किया जाएगा। नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा किसी अन्य वाहन से करनी होगी।

    आगरा रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस का स्टेशन एक नवंबर से बदल जाएगा। यह गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक चलेगी। 

    उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस भी अब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी। ताज एक्सप्रेस का ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण समाचार-सार

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब शेयर और लाइक कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल