रविवार, 18 अक्टूबर 2026

पोर्टल पर स्व-गणना कर सकेंगे आम नागरिक

 जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत आम नागरिकों को अपने परिवार का विवरण खुद ऑनलाइन दर्ज करने की विशेष सुविधा दी गई है। लोग 30 नवंबर तक अधिकृत पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर प्रगणक जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे।

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल censusindia.gov.in पर नागरिक अपने मोबाइल नंबर व पहचान पत्र के जरिए लाॅगइन कर डिजिटल फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने पर एक संदर्भ कोड मिलेगा जिसे घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। इससे दोबारा फॉर्म नहीं भरना होगा। जो लोग ऑनलाइन विवरण दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर आने पर प्रगणक अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा डिजिटल दर्ज करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, लिंग, जन्मतिथि, धर्म, जाति, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, व्यवसाय, प्रवास का कारण, बैंक खाता, मोबाइल, कोविड टीकाकरण और मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनसंख्या गणना कार्य के दौरान संकलित की जाने वाली सभी सूचनाओं की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और यह आंकड़े देश की भावी योजनाओं एवं विकास नीतियों का मुख्य आधार बनेंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण समाचार-सार

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब, शेयर और लाइक कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल