लंदन के ग्लासगो विश्वविद्यालय में हुए एक अध्ययन के अनुसार लंबे समय तक बिना उठे, बैठे रहने वाले लोगों में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने का खतरा रहता है। सबसे ज्यादा खतरा कैंसर से मौत के जोखिम का है।
अध्ययन में कहा गया है कि रोजाना लंबे समय तक लगातार बैठे रहने की अवधि में हर अतिरिक्त एक घंटा कैंसर से मौत के 9 प्रतिशत अधिक जोखिम से जुड़ा है। वहीं लगातार बैठे रहने के समय में एक घंटे की जगह हल्की शारीरिक गतिविधि करने पर कैंसर से मौत का जोखिम 12 प्रतिशत कम पाया गया।
अध्ययन में यह भी कहा गया है कि जो लोग लगातार बैठे रहकर काम करते हैं उनमें पेट, भोजन नली, यकृत, किडनी, अग्नाशय, बड़ी आंत, स्तन, अंडाशय, थाइरॉयड, मोटापा जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। यही नहीं इन्हीं अंगों में कैंसर होने की संभावना भी बनी रहती है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें