आगरा में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवंटित मकानों में अगर मूल आवंटी की जगह किरायेदार लंबे समय से रह रहे हैं तो अब उन्हीं को यह आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। डूडा ने यह योजना बनाई है।
अपर नगर आयुक्त एवं डूडा प्रभारी शिशिर कुमार ने बताया कि ताजनगरी, शास्त्रीपुरम और पथौली समेत अन्य जगहों पर डूडा द्वारा जरूरतमंद और पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन घर लेने के बाद मूल आवंटियों ने खुद रहने की बजाय उन्हें किराए पर दे दिया। ऐसी स्थिति में डूडा ऐसी योजना बना रहा है जिसमें घर की जरूरत और उनके उपयोग के आधार पर आवंटन किया जाएगा जांच कराकर सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब डूडा के मकानों में लंबे समय से रह रहे किरायेदारों को ही आवास आवंटित किए जाने की प्रक्रिया अपनाने पर विचार होगा। ताजनगरी, शास्त्रीपुरम और पथौली में किरायेदारों का सत्यापन किया जाएगा। डूडा की योजनाओं में किरायेदार के रूप में रह रहे लोग मकान के लिए आवेदन कर सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें