आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा मंडल के अंतर्गत आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशनों की वाहन पार्किंग को हाई टैक सीसीटीवी कैमरे लगा कर रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।
जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल के तीनों रेलवे स्टेशनों के वाहन पार्किंग स्थल पर कैमरे लगाने का उद्देश्य संदिग्ध वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना है। ये सभी कैमरे हाईटेक हैं। अब इन पार्किंग स्थल की 24 घंटे निगरानी रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम में की जा रही है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें