बुधवार, 15 जुलाई 2026

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखेगा बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह डिग्री और पदक वितरण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ा नजर आएगा। समारोह में बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा।

   शताब्दी वर्ष में आयोजित दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत 3 अगस्त को पहली बार मां-बेटी सम्मेलन खंदारी स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित होगा ।

   दीक्षांत समारोह की तैयारी पर आयोजित समीक्षा बैठक में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने बताया कि 3 अगस्त को स्वामी विवेकानंद परिसर खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षोत्सव के तहत गांवों के विद्यार्थियों के लिए खेल, चित्रकला, निबंध, भाषण, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

  कुलपति ने बताया कि विजेताओं को दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। वहीं मां-बेटी सम्मेलन के तहत छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और स्वास्थ्य रिपोर्ट उनकी माताओं को दी जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के सफर, शताब्दी समारोह और दीक्षोत्सव की गतिविधियों पर विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार कर दीक्षांत समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए: प्रमोद कुमार अग्रवाल