आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। अब पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन से बाय-बाय करना होगा। रसोई गैस सिलेंडर के 50,000 से अधिक कनेक्शन निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार अब पीएनजी या एलपीजी में से उपभोक्ता एक ही कनेक्शन रख सकेंगे। जिन लोगों ने पीएनजी कनेक्शन ले लिए हैं, उनके एलपीजी कनेक्शन निलंबित होंगे।
इसके लिए आधार और घर के पते से उपभोक्ताओं का मिलान करते हुए कनेक्शन निलंबित करने के लिए नोटिस भेजने शुरू हो गए हैं।
जिलापूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि पीएनजी और एलपीजी कंपनियों ने आपस में समन्वय स्थापित कर लिया है। दोनों ने एक दूसरे से डाटा साझा किया है। उपभोक्ताओं के पास आधार और पता के मिलान यह स्पष्ट हो जाएगा कि किन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन है।
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि नए पीएनजी कनेक्शन के लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं। शहर में 75,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ता हैं, जबकि जिले में 13.7 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के 87 वितरक हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 3.40 लाख लाभार्थी हैं। पीएनजी कनेक्शन धारक एलपीजी उपभोक्ताओं के अलावा ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है और गैस ट्यूब की मियाद खत्म हो गई है, उनकी बुकिंग में भी विलंब हो रहा है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें