बुधवार, 24 जून 2026

सिंगल डोज वैक्सीन से होगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। वैक्सीन की एक डोज सर्वाइकल कैंसर से छुट्टी दिला सकती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 साल की बालिकाओं को 51 स्वास्थ्य केंदों पर एंटी सर्वाइकल वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। 

   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लायल में ही टीकाकरण हो रहा था, लेकिन अब 33 शहरी स्वास्थ्य केंदों पर भी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। ये टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगा। 

    हर रविवार को स्वास्थ्य केंदों पर लगने वाले 
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और हर महीने के तीसरे शुक्रवार को 550 उप केंद्रों पर टीकाकरण कराया जा रहा है।  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक आगरा में 451 बालिकाओं को वैक्सीन लग चुकी है। इस अभियान के तहत 14 से 15 साल की बालिकाओं को वैक्सीन की एक ही डोज लगाई जाएगी। आधार कार्ड लेकर किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाया जा सकता है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर करें : प्रमोद कुमार अग्रवाल