मंगलवार, 2 जून 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में होंगे 1522 जोड़ों के विवाह

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। कलेक्ट्रेट सभागार में गत दिवस संपन्न हुई अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य, कार्यक्रम आयोजन और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके तहत जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1522 सामूहिक विवाह का लक्ष्य मिला है।

    सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड स्तर पर 1122 और नगरीय निकाय स्तर पर 397 विवाह होने हैं। प्रत्येक विकासखंड में 75-75, नगर निगम क्षेत्र में 267 और नगरीय निकायों में 10-10 विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

   जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को सफल और पारदर्शी बनाने के लिए विवाह समारोह की सामग्री का क्रय जेम पोर्टल के माध्यम से करने के लिए टेंडर प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सहयोग देती है। इसलिए इसके प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुत्ता, बिल्ली और चूहों के मूत्र से हो रहा है पीलिया

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। बरसात के मौसम में में कुत्ता, बिल्ली, चूह, भेड़, बकरी आदि जंतुओं के मूत्र से पीलिया हो रहा है। आंखें लाल होने ...