शुक्रवार, 5 जून 2026

1454 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 1,454 बेटियों के हाथ इस साल पीले होंगे। शादी अनुदान योजना के लिए 1.45 करोड़ रुपए का बजट जारी हो गया है। प्रत्येक लाभार्थी को 20,000 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।

    कलेक्ट्रेट सभागार में गत दिवस जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शादी अनुदान योजना की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 379 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 227 का सत्यापन ब्लॉक और तहसील स्तर पर लंबित है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन आवेदनों का समयबद्ध और तुरंत निस्तारण सुनिश्चित करें।

    जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष योजना के तहत 1,242 लाभार्थियों को मदद मिली थी। वहीं इस वर्ष 1,454 लाभार्थियों को मदद दी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया किशादी अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए शादी से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक अनुदान लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुत्ता, बिल्ली और चूहों के मूत्र से हो रहा है पीलिया

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। बरसात के मौसम में में कुत्ता, बिल्ली, चूह, भेड़, बकरी आदि जंतुओं के मूत्र से पीलिया हो रहा है। आंखें लाल होने ...