आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार द्वारा समीक्षा बैठक में कहा है कि एसीपी अपने-अपने जोन के थाना प्रभारियों के माध्यम से विवेचना अधिकारियों से प्राप्त क्राइम सीन के फोटो और वीडियो ई-साक्ष्य एप पर दर्ज करें।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यक्ष एप में सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी कराएं। थाने या अन्य तरीके से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण संतोष जनक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में विवेचनाओं का निस्तारण 60 से 90 दिन के अंदर हो जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विवेचनाओं के समय पर निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर आरोप पत्र और अंतिम आख्या लगाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ऑपरेशन दहन के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मादक पदार्थों का निस्तारण नियमानुसार किया जाए। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें