मंगलवार, 12 मई 2026

रेलवे ने 54 दिव्यांग यात्रियों को जारी किए कार्ड

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा रेल मंडल द्वारा दिव्यांग यात्रियों को सुलभ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अप्रैल महीने में 54 दिव्यांग पास जारी किए गए हैं। अब दिव्यांग यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रियायती कार्ड बनवा सकते हैं।

    जन संपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों को रेलवे द्वारा टिकट में नियमानुसार छूट दी जाती है। इसके तहत ही दिव्यांग यात्रियों को पास जारी किए जाते हैं। अब दिव्यांग यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ फोटो, पहचान पत्र और दिव्यांगता का चिकित्सा प्रमाण पत्र अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

न्यूज़ पोर्टल के लिंक पर क्लिक कीजिए

 देश-विदेश, न्याय एवं कानून, स्वास्थ्य एवं मेडिकल और आगरा से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां दिए गए हमारे न्यूज़...