आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। असंगठित क्षेत्र के 17 लाख से अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए जिला अधिकारी मनीष बंसल द्वारा मुहिम शुरू की गई है। सभी विभागों में 15,000 रुपए से कम आय वाले श्रमिकों को पीएम श्रम योगी मानधन योजना से जोड़ा जाएगा। इसके तहत 55 रुपए अंशदान पर उन्हें 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद 3000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी और मनरेगा से लेकर निजी एवं सरकारी क्षेत्र के श्रमिकों को जोड़ा जाएगा। अठारह से 40 वर्ष की आयु के वे श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए से कम है, वह इस योजना के लिए पात्र हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि उम्र के अनुसार 55 रुपए से 200 रुपए का मासिक अंशदान करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। इस कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें