शनिवार, 8 मार्च 2025

घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में साझा न करें निजी जानकारी

    घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में किसी भी व्यक्ति को निजी जानकारी साझा न करें। अन्यथा बैंक खाता खाली हो सकता है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया के माध्यम से लालच देकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। यह कहना है आगरा पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी आदित्य का। 

    एसीपी ने बताया कि साइबर अपराध करने वाले तत्व एकाउंट खाली करके बच्चों को अपने जाल में फंसा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए साइबर क्राइम प्रभारी और उनकी टीम के सदस्य स्कूल व कॉलेजों में जाकर साइबर सुरक्षा के टिप्स दे रहे हैं। 

    एसीपी आदित्य ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अनजान आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करे। अधिकतर ठगी के मामले घर बैठे रुपये कमाने के लालच में फंसने के आ रहे हैं। इसलिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने के दौरान उचित सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति से ओटीपी, आधार कार्ड या बैंक खाते की जानकारी शेयर नहीं करे। साइबर क्राइम होने पर तुरंत अपनी शिकायत 1930 या 112 पर कॉल करके दर्ज कराएं।--प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

  कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब और शेयर करें: प्रमोद कुमार अग्रवाल