आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। सर्दी के बढ़ने के साथ ही नगर निगम द्वारा सर्दी से बचाव के लिए यातायात नगर स्थित अंतर्राज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अस्थायी रैन बसेरे तैयार किए गए हैं। इन रैन बसेरों में यात्री, तीमारदार और असहाय व बेसहारा लोग रह सकते हैं। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि अस्थायी रैन बसेरों के अलावा एक दर्जन शेल्टर होम में कंबल, गर्म बिस्तर और हीटर की व्यवस्था की जा रही है। शेल्टर होम के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर गैस हीटरों की व्यवस्था कराई जा रही है। संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
This Blog is created to post news & views with useful articles on Health, Vastu, Jyotish, Dharm, Adhyatm, Law & Justice etc.
सोमवार, 16 दिसंबर 2024
सर्दी से बचाव के लिए अस्थायी रैन बसेरे
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन, खंदारी चुंगी चौकी, पुरानी चुंगी स्थल फिरोजाबाद रोड, धर्मकांटा के पीछे हाथरस रोड, चुंगी चौकी देवरी रोड, छलेसर, छीपीटोला चौराहा तांगा स्टैंड, नगर निगम जोनल ऑफिस लोहामंडी, तांगा स्टैंड के पास ताजगंज, मोती कटरा, पीर कल्याणी आदि स्थानों पर सर्दी से बचाव के लिए शेल्टर होम संचालित किए जा रहे हैं।
नगर निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम के स्टोर में वर्तमान में करीब अस्सी गैस हीटर हैं। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर गैस हीटर की व्यवस्था चालू कर दी जाएगी। गैस हीटरों के संचालन के लिए कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की व्यवस्था की जाएगी। (न्यूज़ न्यूज़लाइन ब्यूरो)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मालगाड़ियों से बढ़ रही है आगरा के व्यापार की रफ्तार
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। मालगाड़ियों की तेज गति और संख्या में बढ़ोत्तरी होने से आगरा मंडल के व्यापार की रफ्तार को पंख लग रहे हैं। पिछ...
-
## किसी आवासीय या व्यावसायिक भवन के वास्तुदोष को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका तो उस दोष को ही स्थाई रूप से हटा देना है, लेकिन कभी-कभी कई का...
-
हमारे प्राचीन वेद, पुराण आदि ग्रंथों में कल्प वृक्ष नाम के एक ऐसे विशालकाय वट का उल्लेख मिलता है, जिसकी प्राप्ति समुद्र मंथन के समय चौदह रत्...
-
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में संपत्तियों के रिकॉर्ड, आवंटन, ऑनलाइन भुगतान आदि से संबंधित रिकॉर्ड मेंटेन करने ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें