गुरुवार, 19 सितंबर 2024

सकारात्मक ऊर्जा के लिए करें उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या कार्य स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा यानि पॉजीटिव एनर्जी का होना जरूरी है वरना जीवन में कई समस्याओं व कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए यह आवश्यक है का वहां पूरी तरह सफाई रखें, बंद घड़ी व खराब उपकरण हटाएं, हिंसक पशु, युद्ध, डूबता सूरज या डूबता जहाज, रोने या उदासी वाले चित्र न लगाएं।

   इसके अलावा पढ़ने या काम करने वाली मेज पर कॉपी-किताबें या फाइलें फैली न हों, बेड पर बैठकर भोजन न करें, सोते समय सिर पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ ही रखें तथा जिस स्थान पर पूजाघर हो वहां शराब, मांस-मछली या अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करें।-प्रमोद कुमार अग्रवाल, वास्तु सलाहकार एवं लेखक, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Important Orders of Allahabad High Court