शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

मोरपंख से भी दूर हो सकता है वास्तु दोष

@ बांसुरी एवं मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं. इसलिए इनकी पूजा में दोनों का ही उपयोग होता है. वास्तु दोष निवारण में भी इनका अपना महत्व है.

@ घर व कार्यस्थल के वास्तु दोष को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा लाने तथा परिवार में स्नेह-प्रेम, सद्भाव, शांति व उत्साह की वृद्धि के लिए मेन गेट, बेडरूम के दरवाजे व छत या टांड़ की बीम पर बांसुरी लगा सकते हैं. वहीं बीमारी से जल्दी छुटकारा पाने के लिए बांसुरी को तकिये के नीचे रखकर भी सो सकते हैं.

@ अगर घर का मेन गेट, किचन, मंदिर या बेडरूम गलत दिशा में हो तो, दो से सात की संख्या में कलावा या मौली बांध कर मोरपंख लगा सकते हैं.

@ पति-पत्नी के मध्य बेहतर रिश्ता बनाए रखने के लिए बेडरूम की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर राधा-कृष्ण की साथ में आलिंगनबद्ध या झूला झूलते हुए तस्वीर लगा सकते हैं.--प्रमोद कुमार अग्रवाल, वास्तु आचार्य एवं लेखक, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please Subscribe, Share & Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation'::Pramod Kumar Agrawal