आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कवायद की जा रही है। इसके तहत अब चाइल्ड हेल्प डेस्क भी खोली जा रही हैं। डेस्क पर बाल कल्याण अधिकारी के साथ महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। बाल कल्याण पुलिस अधिकारी वर्दी नहीं पहनेंगे और बच्चों की बात सुनेंगे। पुलिसकर्मी अपराध से पीड़ित बच्चों से बात करेंगे और उनकी काउंसिलिंग कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। एसीपी डॉक्टर सुकन्या शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत पुलिस द्वारा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं को किसी भी मदद के लिए पुलिस की सहायता लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कमिश्नरेट में अब थानों को भी चाइल्ड फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इसके लिए थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क होगी। इसमें एक तरफ बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी तो दूसरी तरफ बच्चों के पोस्टर लगे होंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
This Blog is created to post news & views with useful articles on Health, Vastu, Jyotish, Dharm, Adhyatm, Law & Justice etc.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अब कंफर्म टिकट पर ऑनलाइन कर सकेंगे सामान की बुकिंग
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। ट्रेन में कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अब अपने साथ ट्रेन के डिब्बे में ले जाने वाले निर्धारित वजन तक ...
-
## किसी आवासीय या व्यावसायिक भवन के वास्तुदोष को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका तो उस दोष को ही स्थाई रूप से हटा देना है, लेकिन कभी-कभी कई का...
-
हमारे प्राचीन वेद, पुराण आदि ग्रंथों में कल्प वृक्ष नाम के एक ऐसे विशालकाय वट का उल्लेख मिलता है, जिसकी प्राप्ति समुद्र मंथन के समय चौदह रत्...
-
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में संपत्तियों के रिकॉर्ड, आवंटन, ऑनलाइन भुगतान आदि से संबंधित रिकॉर्ड मेंटेन करने ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें