बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

आगरा में स्मार्ट साइकिल से कर सकते हैं शहर की सैर

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। स्मार्ट सिटी आगरा में अब पब्लिक बाइसिकिल शेयरिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति मात्र दस रूपये खर्च करके किराये पर ई-साइकिल लेकर आधा घंटे तक शहर की सैर कर सकता है। स्मार्ट ई-साइकिलें निर्धारित प्वाइंट पर उपलब्ध रहेंगी। 

     मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि ई-साइकिल सिस्टम से शहर में जाम और प्रदूषण की समस्या को रोका जा सकेगा। करीब एक हजार इलेक्ट्रिक साइकिलें संचालित की जाएंगी, जिनके लिए एक सौ चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे। जो लोग ई-साइकिलों का उपयोग करना चाहेंगे उन्हें सिक्योरिटी धनराशि के रूप में दो सौ रुपये जमा करने होंगे। साइकिल वापस करने पर यह धनराशि लौटा दी जाएगी। 

     मंडलायुक्त ने बताया कि ई-साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन के अलावा एक महीने से लेकर एक साल तक के लिए सदस्यता भी दी जाएगी। जिसके लिए सदस्यता शुल्क निधारित कर दिया गया है। ताज कॉरिडोर टू वे पास 15 रुपये, हर दिन के लिए टूरिस्ट कार्ड 50 रुपये, एक महीने के लिए 150 रुपये तीन महीने के लिए ,300 रुपये और एक साल के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा।

    उन्होंने कहा कि ई-साइकिल एक बार फुल चार्ज होने पर 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इसकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। बैटरी को स्वैप भी किया जा सकता है। ई-साइकिल जीपीएस से लैस हैं और इन्हें एप से संचालित किया जाएगा। एप से ही ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। 

    ई-साइकिल चलाने वाले सदस्य और गैर सदस्य के लिए समय सीमा के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। गैर सदस्य से तीस मिनट तक के लिए 10 रुपये, साठ मिनट तक के लिए 20 रुपये, नब्बे मिनट तक के लिए 40 रुपये एक सौ बीस मिनट तक के लिए 60 रुपये और एक सौ पचास मिनट तक के लिए 60 रुपये के साथ में 30 रुपये प्रति घंटा अलग से देना होगा। 

    वहीं सदस्यों के लिए तीस मिनट तक कोई शुल्क नहीं लगेगा। साठ मिनट तक के लिए 10 रुपये, नब्बे मिनट तक के लिए 20 रुपये, एक सौ बीस मिनट तक के लिए 30 रुपये और एक सौ पचास मिनट तक के लिए 30 रुपये एवं 15 रुपये घंटा अलग से देना होगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जनपद न्यायालय आगरा में 22 फरवरी को लगेगा वृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर

                        प्रमोद कुमार अग्रवाल   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ क...