शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

बार-बार बदल रहा मौसम लोगों को कर रहा है बीमार

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। बार-बार बदल रहे मौसम के कारण लोगों में तेज बुखार, खांसी, गले में सूजन व दर्द और मुंह का स्वाद खराब होने जैसी शिकायतें आ रही हैं। पूरा इलाज न करा कर बीच में दवाई छोड़ने से भी बीमारी कई दिन तक परेशान कर रही है। इससे मरीजों में कमजोरी के साथ ही चिड़चिड़ापन भी देखने को मिल रहा है।

 ‌ एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर आशीष गौतम ने बताया कि इन दिनों मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना 650 से अधिक मरीज आ रहे हैं। गर्मी और उमस में ठंडी सामग्री खाने-पीने और पारा कम होने से यह परेशानी बन रही है। तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। जिन मरीजों द्वारा बीच में ही दवाएं लेना बंद कर दिया गया है, उनमें बीमारी फिर बढ़ गई है।

    कमला नगर में निवासी डॉक्टर युवराज सिंह ने बताया कि वायरल फीवर होने पर मरीजों को हाई प्रोटीन वाला भोजन जैसे दाल, सोयाबीन, शुद्ध पनीर और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। सुबह-शाम गुनगुने पानी में सादा नमक डालकर गरारे करना, फीवर होने पर घर के अन्य सदस्यों से सीमित दूरी पर बनाना और पूरी तरह आराम करना जरूरी है।‌ इसके अलावा रोजाना 3 से 5 लीटर पानी पीने के साथ ही फल और सब्जियों का सेवन करें और शरीर में दर्द, थकान व हल्का बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से पेरासिटामोल दवा का सेवन करें। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बार-बार बदल रहा मौसम लोगों को कर रहा है बीमार

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। बार-बार बदल रहे मौसम के कारण लोगों में तेज बुखार, खांसी, गले में सूजन व दर्द और मुंह का स्वाद खराब होने जैसी शि...