बुधवार, 5 अगस्त 2026

शिक्षण संस्थानों मे आंतरिक शिकायत समिति अनिवार्य

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने और महिला सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया गया। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने स्कूल-कॉलेजों में जाकर आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 जिला प्रोबेशन डिस्ट्रिक्ट मिशन की कोऑर्डिनेटर वर्तिका दीक्षित और शिखा दीक्षित द्वारा शिक्षण संस्थाओं का भ्रमण कर प्रधानाचायों एवं शिक्षकों को पॉश अधिनियम, 2013 के प्रावधान समझाए। इसके अलावा छात्रों को महिला कल्याण की चल रही योजनाओं को और अधिकारों से भी अवगत कराया गया।

   टीम ने महिलाओं और छात्राओं को बताया कि किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए तुरंत पुलिस का सहयोग लेना चाहिए। इसके लिए महिलाओं और छात्राओं को जरूरत के अनुसार पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नम्बर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वान्या का अमेजिंग डांस

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए: प्रमोद कुमार अग्रवाल