बुधवार, 15 जनवरी 2025

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए करें 15 फरवरी तक आवेदन

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षक 15 फरवरी तक राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्राइमरी स्कूलों में 150, उच्च प्राइमरी स्कूलों में 105 और कंपोजिट स्कूलों में विद्यार्थियों की नामांकन संख्या 255 होना आवश्यक है। एक जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार योजना में वही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं जो कम से कम 15 वर्षों से सेवा में हों और सेवानिवृत्त होने में न्यूनतम पांच वर्ष शेष हों। जनपद चयन समिति द्वारा शिक्षकों के आवेदन पत्रों का परीक्षण, सत्यापन और मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय चयन समितियां 31 मार्च तक तीन तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेंगी।
   बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी स्कूलों के शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार की प्रक्रिया की जानकारी दे दें। मूल्यांकन के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में चार सदस्यों की टीम गठित की गई है। टीम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिव, खंड शिक्षा अधिकारी सचिव और जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी सदस्य के रूप में होंगे। 
   बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत चयन समिति द्वारा कुल तीन मानकों पर अंक प्रदान किए जाएंगे। इसमें 40 अंक वस्तुनिष्ठ मानक, 40 अंक प्रदर्शन आधारित कार्य और 20 अंक प्रस्तुतिकरण एवं साक्षात्कार के लिए हैं। चयन समिति आवेदन करने वाले शिक्षकों के चरित्र, उपलब्धि, नियमित उपस्थिति और नवाचार आदि का सत्यापन करेगी। इसके बाद ही आवेदन पत्र को अगले चरण के लिए भेजा जाएगा। --प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal