गुरुवार, 12 सितंबर 2024

उपयोगी वास्तु टिप्स

@ घर के दक्षिण-पश्चिम कोण (नैरुत्य कोण) में फर्श के ढ़लान का होना वास्तु दोष है। इसके कारण घर के स्वामी का स्वास्थ्य खराब रहने और धन व संपत्ति का नुकसान होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बचाव के लिए फर्श के ढ़लान को नैरुत्य कोण से हटा देना चाहिए। 

@ घर के अंदर कांटेदार और दूध वाले पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। जिस घर में कांटेदार पौधे होते हैं, वहां रहने वाले लोगों में ह्रदय एवं ब्लडप्रेशर रोग होने की संभावना रहती है। वहीं जिन पौधों को तोड़ने या काटने पर दूध जैसा द्रव निकलता है, उन्हें भी घर के अंदर लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे पौधों की वजह से घर में रहने वाले फेफड़े, किडनी व मूत्र संबंधी रोगों से पीड़ित हो सकते हैं।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिष-वास्तु लेखक एवं सलाहकार, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Important Orders of Supreme Court

  कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल