सोमवार, 17 अगस्त 2026

गृह कर जमा करने के लिए उठाएं ओटीएस का लाभ

आगरा नगर निगम के पुराने बकाया गृह कर, जल कर और सीवर कर की वसूली के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू हो गई है। इस योजना के तहत एक अप्रैल तक देय ब्याज की राशि माफ की जाएगी। इसके लिए 15 दिसंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।

    नगर निगम की प्रभारी गृह कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि ओटीएस योजना में तीन किस्तों में बकाया जमा करने की सुविधा रहेगी। करदाता अपने बकाया बिल जमा करने के लिए नगर निगम के पोर्टल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। ओटीएस में 15 दिन में आवेदन का निस्तारण करना होगा। एक अप्रैल 2026 तक लगने वाले ब्याज को योजना के तहत माफ किया जाएगा। करदाताओं को बकाया बिल की अदायगी तीन किस्तों में 15 दिसंबर तक करनी होगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गंभीर कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराएं : जिलाधिकारी

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने के निर्देश दिए है...