बुधवार, 25 सितंबर 2024

दुकान के लिए सरल वास्तु नियम

## निजी व्यापार के लिए वर्गाकार या आयताकार सिंह मुखी दुकान शुभ मानी जाती है. दुकान के काउंटर पर बैठते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ हो.

## दुकान में मंदिर ईशान कोण में ही रखें. जगह के अभाव में उत्तर या पूर्व में भी रख सकते हैं. रुपये-पैसे रखने का गल्ला या कैश बॉक्स उत्तर दिशा में रखें और उसे कभी भी खाली न रहने दें.

## दुकान में शो-केस व भारी सामान दक्षिण व पश्चिम में ही लगाएं, जगह के अभाव में उत्तर पूर्व में हल्के वजन का सामान रख सकते हैं.

## दुकान के सामने किसी तरह की कोई बाधा न हो. दुकान के अंदर टांड या छत पर कमरा दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही बनवाएं, पूर्व व उत्तर को खाली रखें. -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, सलाहकार एवं वास्तु लेखक, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...