गुरुवार, 15 जुलाई 2021

अशुभ बृहस्पति ग्रह से होने वाले रोग और निदान

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह के शत्रु राशि में होने या शत्रु ग्रहों से युति करने अथवा मंगल या शनि ग्रह से दृष्ट होने पर गला, कान, सांस व यकृत संबंधी रोग, कफ, अतिसार, बवासीर, कंठमाला, अनिद्रा, पैरालाइसिस, आमवात, गठिया आदि रोग हो सकते हैं। 

     बृहस्पति ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए भगवान विष्णु की पूजा करना, तुलसी जी पर दीपक प्रज्ज्वलित करना, गाय को बृहस्पतिवार के दिन गुड़ व चने की भीगी दाल खिलाना और 'ऊं बृं बृहस्पतये नम:' या 'ऊं ऐं क्लीं बृहस्पतये नम:'मंत्र का जप प्रतिदिन करना चाहिए। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...