शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

अग्निहोत्र से करें वास्तु दोष निवारण

   अपने सुधी पाठकों के अनुरोध पर बिना तोड़ फोड़ किए भवन के वास्तु दोष के अशुभ असर को कम करने हेतु एक आसान उपाय दिया जा रहा है. हमें विश्वास है कि पूर्ण श्रृद्धा और विश्वास के साथ किया गया उपाय सकारात्मक फल अवश्य देगा.

    तांबे के एक पिरामिड आकार के हवन कुंड में प्रात: सूर्योदय और सांय सूर्यास्त के समय गाय के गोबर से बने कंडे के कुछ टुकडे कपूर एवं गाय का शुद्ध घी डाल कर जलाएं. धूंआ बंद होने पर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा एक साथ मिलकर थोडी हवन सामग्री, चावल और गाय के घी की पांच बार आहुति देते हुए अपने इष्ट देव और सूर्य, विष्णु, कुबेर, यम, वायु एवं चन्द्र देवता से समस्त दोषों को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए.-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, वास्तु सलाहकार और लेखक, आगरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नो पार्किंग में में बस रोकने पर होगी कार्रवाई

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल। शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रोडवेज बसों के रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भगवान टॉकीज, अबूउलाह दरगाह, वाटर ...