आवासीय या कार्यस्थल पर तस्वीर लगाने का चलन है। कौन सी तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए, यह वास्तु शास्त्र से पता चलता है। परिवार के जीवित सदस्यों की तस्वीरें पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए।
पूर्वजों की तस्वीरों के लिए सही दिशा दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम है। जबकि प्रेरणा देने वाली तस्वीरें उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाई जा सकती हैं। पूजा स्थल में कभी भी किसी परिवार के सदस्य, पूर्वज और आध्यात्मिक गुरु की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें