बुधवार, 21 अप्रैल 2021

रत्नों के ज्योतिषीय प्रभाव

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अन्य उपायों के साथ साथ सही रत्न धारण करने की सलाह भी दी जाती है। रत्न कई प्रकार के होते हैं जैसे मोती, मूंगा, हीरा, माणिक्य, पन्ना, नीलम, पुखराज, गोमेद और लहसुनिया। इन रत्नों को योग्य एवं अनुभवी ज्योतिष की सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए।

   रत्न के ज्योतिषीय प्रभाव को देखा जाए तो रत्न तीन तरह से काम करते हैं। अशुभ ग्रहों के असर से जातक को बचाते हैं, कमजोर ग्रहों को मजबूत बनाते हैं और जातक के जीवन में शुभ ग्रहों के भोग में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं। रत्नों के विकल्प के रूप में उप-रत्न भी धारण किए जा सकते हैं। कभी भी अपनी मर्जी से रत्न धारण नहीं करने चाहिए वरना ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। --प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

  कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब और शेयर करें: प्रमोद कुमार अग्रवाल