बुधवार, 21 जुलाई 2021

वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे

   वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार यदि घर के अन्दर और आसपास पेड़-पोधे लगाये जाएं तो उसके शुभ परिणाम मिलते हैं। घर की पूर्व दिशा में पीपल, दक्षिण दिशा में पलाश, पश्चिम दिशा में वट और उत्तर दिशा में उदुम्बर के पेड़ कभी नहीं लगाने चाहिए अन्यथा गृह स्वामी को सदैव समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिम दिशा में लगाया गया पीपल का पेड़ धन-धान्य की प्राप्ति कराता है।

    नैऋत्य कोण और आग्नेय कोण में उद्यान और बगीचा नहीं लगाना चाहिए। घर के अन्दर बने बगीचे में नीलिमा एवं हरिद्रा लिए हुए पौधे लगाने से धन व संतान की हानि होने की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार घर के पास फलदार, कांटेदार और दूधवाले पौधे भी नहीं लगाने चाहिए।

    घर के अन्दर बेर, केला, अनार, अरण्डी तथा कांटेदार पेड़ लगाने से उस घर की संतानों का विकास बाधित होने के साथ-साथ गृह स्वामी को शत्रुभय बना रहता है तथा आर्थिक तंगी भी बनी रहती है। जिस पौधे में फल,दूध और कांटे तीनों ही मौजूद हों, उसे भूलकर भी घर के अन्दर नहीं लगाना चाहिए अन्यथा घर के सदस्यों को मृृत्युु का भय बना रहता है।-प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal