गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

दस तरह के पापों से बचना जरूरी

पुराणों के अनुसार प्रत्येक मनुष्य को अपने लोक-परलोक को सुधारने के लिए दस प्रकार के पापों से बचना चाहिए। दस प्रकार के पाप  तीन श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:

तीन प्रकार के शारीरिक पाप: किसी की वस्तु को बिना मांगे ले लेना, किसी भी प्राणी के प्रति हिंसा करना और पराई स्त्री के साथ संबंध रखना।

 तीन प्रकार के मानसिक पाप: दूसरे की धन-संपत्ति को हड़पने की सोचना, मन से किसी के अनिष्ट का चिंतन करना और झूठा मरण-भय दिखाना। 

चार प्रकार के वाचिक पाप: किसी को कठोर वचन बोलना, झूठ बोलना, किसी की चुगली करना और अनाप-शनाप बातें बकना।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal